पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने आधार कार्ड बनाने का जारी किया शेड्यूल

प्रशासन ने आधार कार्ड बनाने का जारी किया शेड्यूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलप्रशासन द्वारा आधार कार्ड बनाने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में आधार कार्ड बनाने के लिए स्थान दिन तय किया गया है।

एसडीएम धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि 12 13 दिसंबर को वार्ड 3,9,16,17 के लोगों के आधार कार्ड हनुमानगढ़ रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में, 15 दिसंबर को वार्ड 4,7,8 के लोगों के आधार कार्ड वार्ड 7 में स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में , 16 दिसंबर को वार्ड 5,6 के लोगों के वार्ड 5 में स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में 17 दिसंबर को वार्ड 10, 11, 12 के लोगों केे आधार कार्ड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाये जाएगे। यह अभियान शहर के वार्ड 1 से शुरू किया गया था जिसके तहत वार्ड 1 की रेगर धर्मशाला में मशीन स्थापित की गई ताकि जिन लोगों ने आधार कार्ड नहीं बनवाए है वे सुगमता से आधार बनवा सके। एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों ने आधार कार्ड बनवाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है तथा फोटोग्राफी करवा रखी है, ऐसे लोग दोबारा आधार बनवाने आए क्योंकि इसका रजिस्ट्रेशन एक बार ही होता है। यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने की एवज में पैसों की मांग करता है तो लोग सीधे उनके मोबाइल नंबर 9812300904 पर संपर्क करके शिकायत दे सकते हैं। आधार की एवज में पैसे मांगने वाले के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।