छात्राओं ने किया लाइब्रेरी का भ्रमण
ऐलनाबाद | राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा नौवीं दसवीं की छात्राओं ने तलवाड़ा रोड स्थित लाइब्रेरी का अवलोकन किया। आईटी अध्यापक रोहित कुमार भूगोल के प्राध्यापक अरूण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्राओं ने लाइब्रेरी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। लाइब्रेरी इंचार्ज जसपाल भट्टी ने छात्राओं को लाइब्रेरी से संबंधित सॉफ्टवेयर इससे संबंधित अन्य जानकारियों से अवगत करवाया।