एसपी िमतेश जैन ने की नाकों की जांच
सिरसा | प्रदेशविस चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय चौकस हो गया है। जिला की राजस्थान पंजाब सीमा के साथ लगते नाकों की जांच करने के साथ दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने राजस्थान सीमा के साथ लगते ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के धोलपालिया तथा तलवाड़ा क्षेत्र में स्थापित एसएसटी टीम को चेक करने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी नजर रखें और उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने है और चुनाव के समय अक्सर असामाजिक तत्व गड़बड़ी करने की फिराक में रहते है।