- Hindi News
- 9 स्कूलों ने मिलकर किया संकल्प सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स का गठन
9 स्कूलों ने मिलकर किया संकल्प सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स का गठन
उपमंडलके सीबीएसई से संबंधित 9 स्कूलों ने मिलकर संकल्प सहोदय स्कूल कॉम्पलैक्स का गठन किया है। जिसमें सतलुज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शेख मैमूर सुल्तान को अध्यक्ष, नचिकेतन पब्लिक स्कूल के निदेशक एलडी जेना को उपाध्यक्ष, सर्वपल्ली पब्लिक स्कूल के सुल्तान हरड़ू को सचिव, सीआर डीएवी पब्लिक स्कूल के कमल मेहता को सह-सचिव, बेअंत विद्या मंदिर जीवन नगर के जेएस बाजवा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में सतलुज पब्लिक स्कूल की संचालिका राजरानी गोयल, नचिकेतन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिद्धू, हरपाल सिंह कान्वेंट स्कूल के संचालक आत्माराम झोरड़, प्राचार्या डा. हेमलता शर्मा, सीआर डीएवी स्कूल के चेयरमैन ईश कुमार मेहता, जीनियस पब्लिक स्कूल रानियां के चेयरमैन अमर सिंह, गुरुनानक इंटरनेशनल एकेडमी के अध्यक्ष सुभाष बजाज, एचएसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतनगर के हरजिंद्र सिंह गिल शामिल हैं। संगठन का उद्देश्य क्षेत्र की शैक्षणिक और सामाजिक उन्नति के लिए अध्यापकों की कार्यक्षमता गुणवत्ता बढ़ाने, खेल-कूद स्पर्धा आयोजित करना, सीबीएसई की आधुनिक कार्यप्रणालियों को समझना लागू करना, आपसी सहयोग को बढ़ावा देना मिलकर चलना शामिल है।
120अध्यापकों को दी ट्रेनिंग
संस्थाके निर्माण के लिए काफी प्रयास किया गया। जब सीबीएसई ने संकल्प सहोदय स्कूल को 27 अगस्त 2014 को मान्यता प्रदान की। संगठन ने 13 सितंबर को सीबीएसई द्वारा निर्देशित ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन कर संस्था का शुभारंभ किया। जिसके तहत छठी से दसवीं कक्षा तक के लगभग 120 अध्यापकों को ट्रेनिंग दी गई। संकल्प सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स आगामी दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक ऐसे कार्य करेगा जिससे शिक्षा, विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों का विकास होगा।