पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओजोन दिवस पर भाषण स्पर्धा में ऋतु प्रथम

ओजोन दिवस पर भाषण स्पर्धा में ऋतु प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | नोहररोड स्थित जनता गर्ल्स कॉलेज में भूगोल एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य इंद्रजीत धींगड़ा ने की। मंच संचालन प्रो. हवासिंह ने किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. सुमित्रा, डा. संदीप सिहाग प्रो. रणजीत डूडी शामिल थे। भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की ऋतु गोयल प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संपति द्वितीय तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा कंचन तृतीय रही। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। पर्यावरण प्रेमी दीवानचंद गोयल ने कॉलेज में नि:शुल्क पौधे उपलब्ध करवाए।