- Hindi News
- वोटरों को खुश करने के लिए एडवांस ट्रांसफार्मर लगवाने की होड़
वोटरों को खुश करने के लिए एडवांस ट्रांसफार्मर लगवाने की होड़
पीएमनरेंद्र मोदी की गुजरात मॉडल की उपलब्धियों को हवा का गुब्बारा की संज्ञा देने वाले कांग्रेस नेता अब उसी प्रदेश के ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए बिजली निगम से गुजारिश कर रहे हैं। गुजरात के ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कांग्रेसियों में होड़ लगी है। अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को खुश करने के लिए ज्यादा से ज्यादा 24 घंटे वाले पायलट एडवांस ट्रांसफार्मर लगवाए हैं और लगवाने के लिए प्रयासरत भी है। ताकि 24 घंटे बिजली सप्लाई देकर उनसे वोट वसूले जा सकें।
इनसब डिवीजनों को विधानसभा का कनेक्शन
पंजुआनासब डिवीजन रानियां विधानसभा क्षेत्र के हैं। यहां से कांग्रेस नेता रणजीत सिंह के चुनाव लड़ने की प्रबल संभावनाएं है। इसी सब डिवीजन के तहत आने वाली ढाणियों में सबसे ज्यादा पायलट ट्रांसफार्मर लगे हैं। डिंग सब डिवीजन सिरसा विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है। कांग्रेस के एक प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक है। डिंग को 11 ट्रांसफार्मर मिल गए। जबकि सीएम के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह के विधानसभा क्षेत्र डबवाली को कुल 17 पायलट एडवांस ट्रांसफार्मर मिले हैं।
इनसब डिवीजनों से हो रहा है भेदभाव
सिटीडिवीजन,कालांवाली, ऐलनाबाद, सब डिवीजन अर्बन और जीवनगर सब स्टेशन पीएटी के मामले में अभी फिसड्डी ही चल रहे है। ट्रांसफार्मर देने के लिए इन सब स्टेशनों से भेदभाव किया गया है।
सिटी डिवीजन
सब स्टेशन कुल फीडर लगे
सिरसाइंडस्ट्रीयल 6 3
सिटी डिवीजन 7 0
पंजुआना 45 17
डिंग 41 11
माधोसिंघाना 45 6
अर्बनडिवीजन
सबस्टेशन अर्बन सिरसा 42 1
रानियां 45 7
जीवननगर 60 1
चौपटा 16 3
ऐलनाबाद 60 2
डबवालीडिवीजन
डबवाली24 11
चौटाला 15 5
कालांवाली 20 1
सप्लाई में पीछे से ही देरी हो रही है। सब डिवीजनों से जैसे जैसे डिमांड आती है, उसी अनुसार उन्हें उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। एकमात्र गुजरात में बनने के कारण दूसरे राज्यों में भी सप्लाई होती है, इसलिए सप्लाई पूरी नहीं हा़े रही। आरके वर्मा, एसई,बिजली निगम सिरसा।
गुजरात से आते हैं ट्रांसफार्मर
जिलेको कुल 404 ट्रांसफार्मर की जरूरत है। पिछले पांच महीनों में सिरसा को अभी तक केवल 69 ट्रांसफार्मर ही मिले हैं। इसकी देरी का कारण यह है कि यह ट्रांसफार्मर एक मात्र गुजरात में कंपनी द्वारा बनाए जाते हैं। यह कं