- Hindi News
- प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में पिंकी की टीम प्रथम
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में पिंकी की टीम प्रथम
जनता गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को यातायात सुरक्षा को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ प्राचार्य इंद्रजीत धींगड़ा ने की। प्रतियोगिता में पिंकी, सुमन काजल की बी टीम प्रथम, सुमन, निर्मला प्रियंका की टीम द्वितीय और ममता, राममूर्ति ज्योति की टीम एफ तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य इंद्रजीत धींगड़ा ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दिव्या शर्मा, सर्वजीत अन्य मौजूद थे।