- Hindi News
- पोहड़का के सरपंच पर पेंशन हड़पने का आरोप
पोहड़का के सरपंच पर पेंशन हड़पने का आरोप
गांवपोहड़का के ग्रामीणों ने सरपंच पर मृतका, विधवा और विकलांगों के नाम पर आई पेंशन हड़पने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीसी निखिल गजराज से की। सरपंच ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र चुन्नीराम ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी माता सुगनीदेवी को बुढ़ापा पेंशन मिलती थी। मेरी माता की 20 फरवरी 2014 को मृत्यु हो गई। उन्होंने इसकी सूचना 11 मार्च 2014 को जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार को देकर मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर ग्राम पंचायत को भी सूचित कर दिया। अब आरटीआई से सूचना मिली कि उनकी मृतक माता सुगनी देवी की पेंशन भी लगातार रही है और कोई व्यक्ति फर्जी अंगूठे लगाकर उनकी भी पेंशन ले रहा है।
समाज कल्याण अिधकारी ओमप्रकाश ने कहा कि गांव पोहड़का के ग्रामीणों की शिकायत उन्हें डीसी कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई है। वे सोमवार को मामले की जांच करके मंगलवार तक अपनी रिपोर्ट डीसी कार्यालय में प्रेषित कर देंगे।
सरपंच सुभाष सहारण ने कहा कि उपरोक्त शिकायतकर्ता ग्रामीणों के पारिवारिक सदस्य ही पेंशन ले जाते रहे हैं। मुझ पर पेंशन हड़पने का आरोप बिल्कुल निराधार है। फिर भी जांच में सब कुछ सामने जाएगा।