पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं की सुरक्षा होगी प्राथमिकता : एसएचओ

छात्राओं की सुरक्षा होगी प्राथमिकता : एसएचओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनियुक्तथाना प्रभारी विनोद कुमार ने शनिवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना छात्राओं की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ऐसे तत्वों से पुलिस प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होगी। ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए वे लगातार अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों के आसपास पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाएगा तथा स्कूल के आसपास मंडराने वाले संदिग्ध किस्म के लोगों पर कड़ी नजर रखकर उन पर अंकुश लगाया जाएगा। बता दें कि विनोद कुमार इससे पूर्व डबवाली सदर में बतौर थाना प्रभारी नियुक्त थे। ऐलनाबाद के थाना प्रभारी अनिल कुमार को कालांवाली में बतौर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।