पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 बूथों पर आज बनाएं जाएंगे वोट

22 बूथों पर आज बनाएं जाएंगे वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | 1जनवरी को आधार मानते हुए सभी 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के युवाओं को वोट बनाने के लिए रविवार को सभी 22 बूथों पर बीएलओ मौजूद होंगे। नगरपालिका के लिपिक भगवती प्रसाद मोदी ने बताया कि यह विशेष अभियान गत 7 दिसंबर को भी चलाया गया था। अभियान के दूसरे चरण में बूथों के संबंधित बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट बनाएंगे। इस दौरान मतदाता सूची में शामिल नामों को कटवाने या किसी प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए भी अपने आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे।