- Hindi News
- पतंजलि योग समिति शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया
पतंजलि योग समिति शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया
शहरके हरपाल सिंह कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को पतंजलि योग समिति द्वारा रक्तदान शिविर लगाया। शिविर के मुख्यातिथि एसडीएम धीरेंद्र खडग़टा थे जबकि विशिष्टातिथि कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. मदन जैन थे। शिविर में जिला रेडक्रॉस सोयायटी सिरसा की टीम ने अपनी सेवाएं दी।
शिविर में 15 महिलाओं सहित कुल 75 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इससे पूर्व एसडीएम धीरेंद्र खडग़टा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दी प्रज्जवलित करके शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए रक्तदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि रक्त को बेचा या खरीदा भी नहीं जा सकता। इसलिए रक्तदान ही किया जाता है जो आपातकाल के समय किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में 4 बार रक्तदान कर सकता है। इससे हमारे शरीर में कोई कमी नहीं आती बल्कि हमारे शरीर की कार्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। सबसे बड़ी बात रक्तदान करने से हमें असीम सुख की भी प्राप्ति होती है। इस दौरान सामान्य अस्पताल के डाॅ. आरके दहिया, योग समिति के तहसील प्रभारी हेमराज सपरा, छिंदर कौर, नीरज कटारिया, आत्माराम झोरड़, रविंद्र सोनी, संजीव गर्ग, रामलाल मेहता, सुशील सरावगी, विनोद पीपलवा, मोहनलाल कामरा, बृजलाल सोमानी, भागीरथ तलवाडिय़ा, जगजीवनराम सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
ऐलनाबाद। हरपाल काॅन्वेट स्कूल में याेग शिविर के शुभारंभ पर मुख्यअतिथी एसडीएम धीरेंद्र खड़गटा को स्मृति चिह्न देते आयोजक।