- Hindi News
- 400 लोगों ने किया नए वोट बनाने के लिए आवेदन
400 लोगों ने किया नए वोट बनाने के लिए आवेदन
ऐलनाबाद | शहरके सभी 22 बूथों पर बीएलओ ने रविवार को 1 जनवरी को आधार मानते हुए सभी 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्तियों के वोट बनाने का कार्य शुरू किया। नपा लेखाकार सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह विशेष अभियान गत 7 दिसंबर को भी चलाया गया था। अभियान के पहले और दूसरे चरण को मिलाकर शहर के सभी बूथों पर करीब 400 नए वोट बनाने के लिए आवेदन आए हैं। कई लोगों ने नई वार्डबंदी के अनुसार अपने वोटों को तबदील करवाने के लिए भी आवेदन किए हैं। कई ने मतदाता सूची में शामिल नामों को कटवाने या त्रुटि सुधारने के लिए आवेदन दिए हैं।