पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर ट्रक की टक्कर में दो घायल

ट्रैक्टर ट्रक की टक्कर में दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | हनुमानगढ़रोड स्थित कल्याण भूमि के पास शनिवार रात्रि ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिरसा रेफर कर दिया। श्रीगंगानगर निवासी ट्रक चालक सावन सिंह गुहला चीका जा रहा था। जैसे ही कल्याण भूमि के पास पहुंचा। सामने से रहा गांव कच्ची डबली निवासी दौलतराम के ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराया वहीं ट्रैक्टर के साथ जुड़ी ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के लिए रेफर कर दिया।