पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोद लिए गए गांव की करें समीक्षा : डीसी

गोद लिए गए गांव की करें समीक्षा : डीसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीनिखिल गजराज ने कहा कि अधिकारी सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की स्वयं जांच करें। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर समय पर जवाब भेजना सुनिश्चित करें। गजराज मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में अधिकारियों की बैठक में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री विंडो पर आने वाली शिकायतों का स्वयं निरीक्षण करें तथा उन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तुरंत करें समय पर जवाब भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि गोद लिये गांवों में कार्याे समस्याओं की समीक्षा करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो विभाग किसी कार्य के लिए पुलिस की सहायता लेना चाहते हैं तो वे पुलिस विभाग को कुछ दिन पहले अवगत करवाएं ताकि समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों मे किये जाने वाले कार्याे के आंकड़े ही यह तय करेंगे की कितना कार्य हुआ है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन जिन अधिकारियों ने गांव गोद लिए हुए वे अपने अपने गांव में करवाए गए विकास कार्यों की रिर्पोट फोटो खींच कर नंबर 98123-00926 पर वाट्स-एप करें। अगर गांव में किसी भी तरह की दिक्कत किसी अन्य विभाग संबंधी है तुरंत कार्रवाई करके रिपोर्ट कार्यालय में दें। गांव में जाते समय अधिकारी यह रिपोर्ट बनाए कि उस गांव की आबादी कितनी है, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली-पानी, पेंशन, राशन कार्ड, आदि की कोई दिक्कत है तो उसे तुरंत दूर करें।

सूची बनाए और समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाएं।

जिलाखाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिये की वे गांवों में लोगों के राशन कार्ड शत प्रतिशत बनाएं। इसके साथ ही आधार कार्ड सब्सिडी के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन के धारकों के खाते सभी बैंकों में खुले हुए होने चाहिए ताकि एलपीजी प्रयोग करने वाले ग्रामीणों की सब्सिडी उनके खाते में जमा हो सके। मौके पर एडीसी शरणदीप कौर बराड़, एसडीएम ऐलनाबाद धीरेंद्र खडग़टा, एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल, सीटीएम पंकज सेतिया सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन मौजूद थे।

लघुसचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का स्वयं जांच करने के दिशा निर्देश देते डीसी निखिल गजराज।