पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 384 विद्यार्थी स्पीड का ट्रायल देने ही नहीं पहुंचे

384 विद्यार्थी स्पीड का ट्रायल देने ही नहीं पहुंचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभगत सिंह खेल स्टेडियम में मंगलवार को खंड ऐलनाबाद ओढ़ां के स्पीड (स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट) के द्वितीय चरण ट्रायल हुए। स्पीड प्रथम चरण में पास 384 विद्यार्थी ट्रायल देने ही नहीं पहुंचे। खंड ऐलनाबाद ओढ़ां के 792 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण के ट्रायल दिए। स्टेडियम में बुधवार को खंड रानियां के स्पीड ट्रायल होंगे।

408खिलाड़ी पहुंचे ट्रायल देने

स्टेडियममें स्पीड के ऐलनाबाद ओढ़ां खंड के 408 विद्यार्थियों ने ट्रायल दिए। स्पीड प्रथम चरण में पास 384 विद्यार्थी ट्रायल देने ही नहीं पहुंचे।

इससे पहले ट्रायल देने के लिए सुबह 9 बजे से विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया। पंजीकरण में विद्यार्थियों की आयु प्रमाण पत्र स्कूल के विड्राल अनुसार प्राचार्य से सत्यापित पत्र की जांच हुई। इसके बाद विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया गया। ट्रायल में तीन राउंड में 30 मीटर फ्लाइंग, 6 गुणा 10 शटल दौड़, फारवर्ड बेंड एंड रीच, स्टैंडिंग बोर्ड जंप, स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, मेडिसिन बॉल पुट 800 मीटर दौड़ करवाई गई।

सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में स्पीड टेस्ट में भाग लेते प्रतिभागी खिलाड़ी।