- Hindi News
- मूल्य विहीन प्राणी का कोई अस्तित्व नहीं : भारत भूषण
मूल्य विहीन प्राणी का कोई अस्तित्व नहीं : भारत भूषण
ऐलनाबाद | सीआरडीएवीकन्या शिक्षण महाविद्यालय में मंगलवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की तरफ से आध्यात्मिक व्याख्यान हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में ज्ञान मन सरोवर पानीपत से भारत भूषण ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत के अभिवादन भाषण से हुआ। उन्होंने बताया कि मूल्य विहीन प्राणी का कोई अस्तित्व नहीं होता। अत: शिक्षा को सार्थक बनाने के लिए अध्यात्म, योग मूल्य आधारित शिक्षा को अपनाना चाहिए। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सिखायी जा रही विभिन्न योग पद्धतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में मनप्रीत कौर, अंजू विनायक, अर्चना जईया, निर्मल अन्य शैक्षणिक गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद थे।