- Hindi News
- प्रशिक्षण महाविद्यालय में अतिथि व्याख्यान आयोजित
प्रशिक्षण महाविद्यालय में अतिथि व्याख्यान आयोजित
ऐलनाबाद | एपेक्सकॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को ‘शिक्षा में नैतिक मूल्य विषय पर व्याख्यान हुआ। इसमें मुख्यातिथि ब्रह्मकुमारी विश्व आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, माउंट आबू में अभियांत्रिकी एवं विज्ञान विंग के क्षेत्रीय समन्वयक बीके भारत भूषण, कॉलेज संचालिका सविता सिहाग एवं प्राचार्य डा. सत्यनारायण शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। मुख्यातिथि ने शिक्षा के सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक आयामों को सरल सुगम रूप से अवगत कराया। उन्होंने नैतिक मूल्यों को शिक्षा के साथ जोड़ते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों से ही हम मधुर वाणी, सदाचार, दयावान और साहसी बन सकते हैं।