- Hindi News
- सिरसा | जिलाप्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ने के लिए मतदाता
सिरसा | जिलाप्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ने के लिए मतदाता
सिरसा | जिलाप्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ने के लिए मतदाता जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सिरसा, कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद रानियां मे विभिन्न स्थानों पर बड़े बड़े फ्लेक्स लगाए गए है और मतदाताओं से आह्वान किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पुलिस द्वारा स्थापित किए गए नाकों पर भी फ्लेक्स लगाए जा रहे है। इसके अतिरिक्त सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की वीडियो वैन द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।