- Hindi News
- जागरूकता पर्यवेक्षक ने बूथों का किया निरीक्षण
जागरूकता पर्यवेक्षक ने बूथों का किया निरीक्षण
ऐलनाबाद | जागरूकतापर्यवेक्षक द्वारा सोमवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हरचंद का बास, राकवमा विद्यालय तथा रावमा विद्यालय के बूथ नं. 87 से 106 तक का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित मिले। सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर का नाम मोबाइल नं. भी अंकित पाया गया। इसी प्रकार से गांव तलवाड़ा खुर्द, बेहरवाला खुर्द, धौलपालिया, नीमला तथा काशी का बास के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।