छात्राओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित
शहरकी सिरसा रोड पर स्थित चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को वोटर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्राचार्य इंद्रजीत बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आयोजन डा. अमरजीत सिहाग एवं एनएसएस के इंचार्ज सुगनसिंह के नेतृत्व में किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि अपने मत का इस्तेमाल करना हर व्यक्ति का परम धर्म एवं कर्तव्य है।
वोट की चोट से ही हम बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त कर सकते है। डा. सुगनसिंह ने आह्वान किया कि वे इस कार्य को भी एनएसएस कैंप की तरह सफल बनाएं। प्रत्येक मतदाता को उसके मत की महत्वता को बताएं ताकि प्रत्येक व्यक्ति देश की उन्नति में भागीदार बन सकें। इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डा. शीशपाल हरडू, सुरेंद्र कुमार, स्मृति कम्बोज, अमनप्रीत कौर, गुरनामसिंह, दलीप कुमार भी उपस्थित थे।
चौ मनी राम झोरड़ महावि्द्यालय की छात्राएं बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए।