पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह का जीवन प्रेरणादायी : हरविंदर

भगत सिंह का जीवन प्रेरणादायी : हरविंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाटक प्रस्तुत किया

शहीद-ए-आजमभगत सिंह के 108वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर खंड अध्यापक शिक्षण संस्थान में भगत सिंह के सपनों का भारत विषय पर भाषण एवं कविता पाठ हुआ। चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय के पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जीवंत इंकलाब की संभावना है। अपने विचारों की प्रखरता एवं स्पष्टता के कारण भगत सिंह इस शताब्दी के युवाओं के महानायक हैं। देश के नौजवानों को भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। प्राचार्य महल सिंह ने भावी शिक्षकों को आह्वान किया कि वे गंभीर अध्ययन के दम पर बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका ज्ञान चावला, रोशन लाल कंबोज, नीरज पाहुजा ने निभाई।

ऐलनाबाद | शहर की ममेरां रोड पर स्थित चौ. आरआर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में शनिवार को देश के महान क्रांतिकारियों नारी शिक्षा के संदर्भ में नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बीएड डीएड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौ. आरआर मैमोरियल कॉलेज ऑफ एजूकेशन की अध्यक्ष सविता सिहाग ने दीप प्रज्वलित करके किया। सिहाग ने विद्यार्थियों को देश के क्रांतिकारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वर्तमान समय में नारी की स्थिति के बारे में कहा कि देश को उच्च शिखर पर लाने में नारी की सबसे अहम भूमिका है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटक के साथ-साथ कविता, व्याख्यान और गीत प्रस्तुत किए।