पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीव अभ्यारण क्षेत्र में वाहनों की चपेट में आने से मर रहे बगुले

जीव अभ्यारण क्षेत्र में वाहनों की चपेट में आने से मर रहे बगुले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजाना 100 से अधिक पक्षियों की हो रही मौत से पर्यावरण प्रेमियों में रोष

भास्करन्यूज | डबवाली

उपमंडलके अबूबशहर वन्य अभ्यारण क्षेत्र में इन दिनों बगुला पक्षियों के झुंड सड़कों किनारे उमड़ रहे हैं। बारिश के बाद सड़क किनारे पेड़ों से जीवों का भक्षण करते वक्त ये पक्षी वाहनों की चपेट में आने से मर रहे हैं। रोजाना 100 से अधिक पक्षियों की मौत से पर्यावरण प्रेमियों में रोष पनप रहा है।

वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में बारिश के बाद पेड़ों खेतों में पैदा हुई सुंडी अन्य जानवरों को भोजन के रूप में खाने के लिए सफेद बगुला पक्षी के झुंड आए हुए हैं। बड़ी संख्या में ये पक्षी पेड़ों पर दिनभर खेतों के क्षेत्र में मंडराते रहते हैं जबकि सुबह शाम के वक्त सड़कों किनारे कीकर अन्य पेड़ों से गिरने वाली सूंडियों अन्य कीटों का भक्षण करने पहुंच जाते हैं।

इस दौरान सड़कों पर आने जाने वाले वाहनों के सामने से एकदम उड़ नहीं पाने से पक्षी वाहन की चपेट में रहे हैं। जिससे चौटाला राेड, ऐलनाबाद रोड, सिरसा संगरिया रोड सहित अन्य लिंक रोड़ों पर वाहनों की चपेट में आने से पक्षी मर रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने चाहिए। पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

अधिकारियों को जानकारी देंगे

विभाग नहीं कर रहा प्रयास

वन्य जीव विभाग के जीव रक्षक लीलूराम कुलरिया ने बताया कि सड़क किनारे लगे पेड़ों से सुंडी अन्य कीट हवा चलने के साथ सड़क पर गिर जाते हैं। जिन्हें खाने के लिए बगुला पक्षियों के झुंड भी सड़क पर उतर जाते हैं और अचानक वाहन आने से ये उड़ नहीं पाते हैं जिससे वाहन की मामूली चपेट से भी इनकी मौत हो जाती है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उच्चाधिकारियों की जानकारी देकर इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।

वन्यजीव प्रेमी रामजीलाल गोदारा, आेमप्रकाश, रमेश कुमार, लालचंद, अरविंद, सुरेंद्र मोंगा ने कहा कि पक्षियों की लगातार मौत के बावजूद वन्य जीव विभाग कोई प्रयास नहीं कर रहा है। इससे उनमें रोष है और सड़कों पर जीवों को के लिए डीसी से मुलाकात कर समाधान की मांग करेंगे। वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र की सभी रोड पर वाहन धीरे चलाने जीवों को बचाने की जागरूकता वाले बोर्ड लगाए जाएं।

चौटाला रोड पर वाहनों की चपेट में आने से सड़क पर मृत पड़ा बगुला।