पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के व्यापारियों को मिलेगी पूरी सुरक्षा: गोपाल कांडा

शहर के व्यापारियों को मिलेगी पूरी सुरक्षा: गोपाल कांडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैदान में उतरे चुनावी योद्धाओं ने वादों और दावों की झड़ी लगाई

प्राथमिकता के आधार पर होगा हलके का विकास : बैनीवाल

चुनाव में झूठों को नकारेगी जनता: गोविंद कांडा

वार्ड19 में हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार और पार्टी अध्यक्ष गोपाल कांडा वार्डवासियों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन की लहर है और लोगों ने जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद, अवसरवाद और गुंडागर्दी से निजात पाने के लिए हलोपा को एक विकल्प के रुप में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सदैव दूसरों की जमीन-जायदाद कब्जाने और यहां तक की धार्मिक स्थलों तक की जमीन हथियाने का काम किया है, वो आज किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर व्यापारियों को संपूर्ण सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया जाएगा। दुकानों का बीमा करवाए जाएंगे।

सिरसा। सिरसा से हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा प्रचार के दौरान।

ऐलनाबाद। ग्रामीणों से संपर्क करते भाजपा उम्मीदवार पवन बैनीवाल।

रानियां। अपने चाचा गोबिेंद कांडा के लिए प्रचार करते हुए सुशीला कांडा।