पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : अभय

विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी : अभय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपणीसरकार बणा ल्यो, थारी मौज करा दूंगा और पाछलै 10 साल्लां की कसर काढ़ दूंगा। ईबकाल गलती ना कर दियो। ठेठ अंदाज में ग्रामीण भाषा में ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने अपने ग्रामीण जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। चौटाला ने हलका रानियां के गांव साहूवाला, कर्मगढ़, खुईयां नेपालपुर, पन्नीवाला मोटा, भागसर, खाइशेरगढ़, भून्ना चक्का सहित लगभग 2 दर्जन गांवों में रानियां से इनेलो प्रत्याशी रामचंद के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाकर इनेलो प्रत्याशी के लिए वोटों की अपील की। चौटाला ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो पूरे हरियाणा में इनेलो उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार करेंगे। ऐलनाबाद के विधायक ने कहा कि उनके वोट से विधायक नहीं अपितु मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला बनेंगे और वह इस क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर युवाओं को नौकरियों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेसी नेताओं ने रानियां के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया तो वह अब किस मुंह से आपके पास वोट मांगने आते हैं।