पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति पूर्ण मतदान के लिए हरियाणा राजस्थान पुलिस ने चलाया अभियान

शांति पूर्ण मतदान के लिए हरियाणा राजस्थान पुलिस ने चलाया अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांतिपूर्णढंग से चुनाव करवाने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती थानों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक निर्माण विश्राम गृह में बैठक की। इसमें राजस्थान के संगरिया-टिब्बी एसडीएम केसी रेगर, तहसीलदार रामप्रकाश, नोहर के डीएसपी नानकराम मीणा, संगरिया के डीएसपी आरडी स्वामी, तलवाड़ा झील के थाना प्रभारी फूलसिंह, ऐलनाबाद के डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, तहसीलदार रामफल कटारिया, नायब तहसीलदार जिले सिंह, रानियां थाना प्रभारी सुभाष चंद्र, ऐलनाबाद के थाना प्रभारी अनिल कुमार, चौपटा के थाना प्रभारी सुखदेव सिंह अन्य थे। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि चुनावों के दौरान राजस्थान से चूरा-पोस्त की तस्करी बढ़ जाती है। उन्होंने सुझाव दिया कि तस्करी को रोकने के लिए चुनाव से करीब एक सप्ताह पूर्व बॉर्डर पर अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएं। उन्होंने बॉर्डर के आसपास स्थित संदिग्ध ढाणियों की पहचान करने और जानकारी दोनों प्रदेशों की पुलिस को देने को कहा।