- Hindi News
- विद्यार्थी कवि दरबार में राजेश्वरी प्रथम
विद्यार्थी कवि दरबार में राजेश्वरी प्रथम
ऐलनाबाद | सीआरडीएवीकन्या शिक्षण महाविद्यालय में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला पंजाबी साहित्य सभा के तत्वावधान में पंजाबी कवि दरबार लगाया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष नव ज्योति एजूकेशन सोसायटी के चेयरमैन ईश कुमार मेहता ने सभी का अभिनंदन किया। मुख्यातिथि हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने कहा कि अकादमी पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए प्रयासरत है। समस्त हरियाणा में पंजाबी भाषा के प्रचार के लिए ऐसे कार्यक्रम करती है। कवि दरबार में राजेश्वरी प्रथम, कुलजीत कौर द्वितीय निशनप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी की तरफ से प्रमाण पत्र नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत की। जिनमें पूर्ण सिंह, गुरदयाल सिंह, डॉ. राजकुमार निजात, करनैल सिंह, रूप देवगुण कुलवंत सिंह धंजू थे।