पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डबवाली खंड ओवरऑल चैंपियन

डबवाली खंड ओवरऑल चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभगत सिंह खेल स्टेडियम में बुधवार को राजीव गांधी क्रीड़ाश्री स्पर्धा में डबवाली खंड ओवर ऑल चैंपियन रहा। इसका शुभारंभ जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सैनी ने किया। 100 मीटर दौड़ में खंड डबवाली की नवनीत प्रथम, ऐलनाबाद की जितेंद्र कौर द्वितीय बड़ागुढ़ा की हरप्रीत कौर तृतीय रही।

400 मीटर दौड़ में डबवाली की संदीप कौर प्रथम, सिरसा की पारुल द्वितीय ऐलनाबाद की जीवन तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में डबवाली की माया प्रथम, सिरसा की पारुल द्वितीय बड़ागुढ़ा की वीरजीत तृतीय स्थान पर रही। 1000 मीटर दौड़ में ऐलनाबाद की राधा प्रथम, डबवाली की मनप्रीत द्वितीय इसी खंड की सुखवीर तृतीय रही। 3000 मीटर दौड़ में ऐलनाबाद की सिलोचना प्रथम, बड़ागुढ़ा की पल्लवी द्वितीय ऐलनाबाद की कमलेश तृतीय रही। लोंग जंप में रानियां की प्रवीना प्रथम, इसी खंड की रीतू द्वितीय ऐलनाबाद की बसकोर तृतीय रही। हाई जंप में डबवाली की अनामिका प्रथम, रानियां की ममता द्वितीय इसी खंड की राधा तृतीय रही। शाटपुट में बड़ागुढ़ा की किरण दीप प्रथम, सिरसा की रजनी द्वितीय बड़ागुढ़ा की रणजीत कौर तृतीय रही।

कबड्डी में डबवाली ने बड़ागुढ़ा को हराया

सिरसा | शहीदभगत सिंह खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में खंड डबवाली ने बड़ागुढ़ा खंड को हराया। फुटबॉल में डबवाली ने चौपटा खंड को हराया। वालीबॉल में चौपटा खंड की टीम ने रानियां को हराया। हॉकी में ऐलनाबाद की टीम ने रानियां टीम को हराया। हैंडबॉल में सिरसा ने ऐलनाबाद टीम को हराया।

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 400मीटर दौड़ में भाग लेती प्रतिभागी।