पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार आपके द्वार कार्यक्रम आज से

आधार आपके द्वार कार्यक्रम आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलप्रशासन ने आधार कार्ड बनाने के लिए आधार आपके द्वार कार्यक्रम शुरु किया है। एसडीएम धीरेंद्र खडग़टा ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में कार्ययोजना तैयार की। उन्होंने बताया कि खंड में 80 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति आधार कार्ड बन चुके हैं। मगर 20 प्रतिशत व्यक्तियों ने आधार कार्ड नहीं बनाए हैं।

जो बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की है। जिसके तहत 25 दिसंबर तक कुल 85 प्रतिशत और जनवरी में 90 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च तक शत-प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं पर दिए जाने वाला लाभ सीधे उनके बैंक खाते के माध्यम से मिल सके। एसडीएम खडग़टा ने बताया कि इस कार्य योजना के तहत 11 दिसंबर से रानियां और ऐलनाबाद शहर में एक-एक मशीन लगाई गई है। जो हर रोज शहर के एक वार्ड में जाकर लोगों के आधार कार्ड बनाएगी। ऐलनाबाद और रानियां में 11 दिसंबर गुरुवार से ही यह योजना शुरु कर दी गई है। गांवों के लिए अलग से मशीनें मंगाई जा रही है।

जो सोमवार से गांवों में भी टीमें जाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाएगी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए ऐलनाबाद शहर में दौलतराम से उनके मोबाइल नंबर 80530-52397 रानियां में विशाल से उनके मोबाइल नंबर 97084-33888 पर संपर्क किया जा सकता है। एसडीएम धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों से पैसे नहीं ले सकता। यदि कोई व्यक्ति आधार कार्ड बनवाने की एवज में पैसों की मांग करता है तो लोग सीधे उनके मोबाइल नंबर 9812300904 पर संपर्क करके शिकायत दे सकते हैं। आधार की एवज में पैसे मांगने वाले के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी।