- Hindi News
- जिलास्तरीय खेलकूद स्पर्धा में बड़ागुढ़ा खंड ओवरऑल चैंपियन
जिलास्तरीय खेलकूद स्पर्धा में बड़ागुढ़ा खंड ओवरऑल चैंपियन
िसरसा | शहीदभगत सिंह खेल स्टेडियम में गुरुवार को राजीव गांधी क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन लड़कों के आयु वर्ग में मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में बड़ागुढ़ा खंड ओवर ऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सैनी ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में हुई 100 मीटर दौड़ में ओढ़ां खंड का गुरतेज प्रथम, चौपटा खंड का पूर्णाराम द्वितीय ऐलनाबाद का दीपक तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ में बड़ागुढ़ा जगतार सिंह प्रथम, इसी खंड का कुलवंत द्वितीय चौपटा खंड का पूर्णाराम तृतीय रहा। 800 मीटर दौड़ में ओढ़ां खंड का गुरतेज प्रथम, रानियां खंड का सुनील द्वितीय सिरसा खंड का रोहित तृतीय रहा।
विस्तृतसमाचार पेज 4 पर