- Hindi News
- प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में आजाद सदन विजेता
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में आजाद सदन विजेता
ऐलनाबाद | शहरके चौ. हरपाल सिंह कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मानवाधिकार दिवस पर इंटर हाऊस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की चार टीमों आजाद सदन, बोस सदन, सिंह सदन तथा टैगोर सदन के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आजाद सदन विजयी रहा। विद्यालय प्राचार्य डा. हेमलता शर्मा ने बच्चों को अपने अधिकारों के बारे में बताया। विद्यालय प्रबंधक आत्माराम झोरड़ ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है