मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम 14 को
ऐलनाबाद | मानवमौलिक अधिकार एसोसिएशन की ओर से मानवधिकार दिवस पर आगामी 14 दिसंबर को जैन बाल आश्रम दरियागंज नई दिल्ली मे एक राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विजय स्वामी ने बताया कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि न्यायधीश सुभाष चंद्र जैन होंगे जबकि अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसडी शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में चक्रेश जैन एवं जय भगवान गोयल विशिष्टातिथि होंगे। कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। हरियाणा प्रदेश से प्रदेशाध्यक्ष राजेश वर्मा, महासचिव विश्व गोदारा, जिला सचिव सतनाम सिंह, सचिव जोधाराम शर्मा सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।