पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में रत्ताखेड़ा स्कूल की टीम रही प्रथम

प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में रत्ताखेड़ा स्कूल की टीम रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमाध्यमिक विद्यालय रत्ताखेड़ा में क्लस्टर स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन टीम शिक्षा दीक्षा की ओर से किया गया। इसमें क्लस्टर के 9 प्राथमिक और 4 उच्च प्राथमिक विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर थी। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक योगराज ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के बच्चों द्वारा आए हुए प्रतिभागियों और अध्यापकों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।

रिटायर्ड डिप्टी डीईओ लेख राज के द्वारा सरस्वती पूजन से की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष योगराज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस तरह का आयोजन बच्चों शिक्षा की गुणवत्ता के लिए बेहद उपयोगी है और ये होते रहने चाहिए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्राथमिक समूह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रता खेडा की टीम प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटली द्वितीय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय किरपाल पट्टी की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह से उच्च प्राथमिक समूह में कुताबढ स्कूल की टीम प्रथम, हिमांयू खेडा स्कूल द्वितीय और रताखेडा विद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने टीम शिक्षा दीक्षा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका सहयोग हर प्रकार से टीम के साथ है। विनोद सेतिया ने सभी उपस्थित अध्यापकों से अपील की कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यूं ही लगे रहें। इस मौके पर टीम शिक्षा दीक्षा के सदस्य विजय स्वामी, जयप्रकाश बब्बर, पवन गोरछीया, नीरज कांडा, उग्रसेन, ईश्वर सिंह, निरंजन सुथार और सुभाष कनवारिया उपस्थित थे।