पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 431 में से 93 बैंक ग्राहकों के विवाद

431 में से 93 बैंक ग्राहकों के विवाद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला न्यायालय परिसर में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सगीता राय , सिविल जज जुनियर डिवीजन वीरेन का दियान, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष वीपी बिश्रोई ने लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के केस निपटाए। कुल 739 मामले आए जिनमें से 431 मामले निपटाए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश संगीता राय ने कहा कि समय-समय पर आयोजित की जाने वाली मासिक लोक अदालतों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से लोगों को समय रहते सस्ता सुलभ न्याय उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के निर्णय स्थाई होते हैं और इनके फलस्वरुप दोनों पक्षों के सम्बंधित लोगों को धन समय की बचत के साथ-साथ मुकदमे से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है क्योकि लोक अदालतों में किये गए निर्णय के विरुद्ध किसी उपरी अदालत में अपील करने का प्रावधान नहीं है। कुल 739 मामलों मे ंसे 431 दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए गए। इस दौरान बैंक-ग्राहकों से संबंधित विवादों के 93 मामले आए। इस दौरान 1 करोड़, 30 लाख 92 हजार 577 रुपये की रिकवरी की गई। इसी प्रकार ऐलनाबाद डबवाली डिवीजन में भी मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

सिरसा। न्यायलय परिसर मे लगी लोक अदालत मे मामलो का निपटारा करते लोक अदालत के अध्यक्ष वीपी बिश्नाई,जज वीरेन कादियान।

खबरें और भी हैं...