किसान यूनियन ने धरने में शामिल होने के लिए गांवों में किया जनसंपर्क
ऐलनाबाद | किसानयूनियन ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सिरसा के लघु सचिवालय में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित किया। किसान यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिहाग ने बताया कि प्रदेश में बिजली के बढ़े हुए बिलों को वापस लेने सफेद मक्खी से प्रभावित हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। रविवार को उन्होंने क्षेत्र के गांव मूसली, पोहड़का, मैहणाखेड़ा, भूरटवाला में जनसंपर्क किया। उन्होंने किसानों को अधिकाधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।