पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | चौ.मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ छात्राओं द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डा. मनजीत कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए विद्यार्थी जीवन का महत्व बताया। प्रतिभागियों ने श्रमदान कि दौरान कॉलेज परिसर में उगी कंटीली झाडिय़ों को काटकर मंच की दीवारों पर रंग-रोगन किया। उन्होंने उबड़-खाबड़ पड़ी जगह को समतल किया कालेज परिसर में बिखरे पत्थर- ईंट को इकट्ठे करके कॉलेज प्रांगण की सफाई की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राकेश कुमार, सोहन लाल, सतपाल, गणेश,संदीप वर्मा, पवन पारीक, रवि, नीतू रानी, कंचन रानी, मोनिका, मंजू, गंगा, सुमन रानी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

खबरें और भी हैं...