पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससी बीसी बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करेगी अंबेडकर सभा

एससी बीसी बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करेगी अंबेडकर सभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | शहरकी अंबेडकर सभा ने एससी बीसी बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया है। सभा के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार खत्री ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 5वीं से 10 कक्षा तक के बच्चों को यह कोचिंग नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत शहर के हरचंद का बास में स्थित अंबेडकर भवन वार्ड 1 में स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में कोचिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिसमें हर रोज शाम को 3 बजे से 6 बजे तक नि:शुल्क कोचिंग की कक्षाएं चलाई जा रही है। जिसमें अंबेडकर सभा से जुड़े उच्च प्रशिक्षित अध्यापक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...