पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा रामदेव का भंडारा जगराता कल

बाबा रामदेव का भंडारा जगराता कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | धार्मिकसंस्था बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति की ओर से माघ सुदी दसवीं के पावन पर्व पर मंगलवार को तलवाड़ा रोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भंडारे जगराता का आयोजन किया गया जाएगा। समिति प्रवक्ता पवन चाचाण ने बताया कि माघ सुदी दसवीं के अवसर पर मंदिर परिसर में मंगलवार को शाम 5 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा जो बुधवार को सारा दिन चलेगा। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार रात्रि को मंदिर परिसर में जगराता होगा। जिसमें अमर चारण एंड पार्टी श्रीराम बालाजी परिवार की ओर से बाबा रामदेव का रात भर गुणगान किया जाएगा। जागरण में समाजसेवी ताराचंद वधवा माल्यार्पण करेंगे। समिति प्रधान जसवंत बेनीवाल भक्त राजेंद्र पारीक अतिथियों का स्वागत करेंगे।

खबरें और भी हैं...