पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क दुर्घटना में नवनिर्वाचित सरपंच के भाई की मौत

सड़क दुर्घटना में नवनिर्वाचित सरपंच के भाई की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके हनुमानगढ़ रोड पर सड़क हादसे में ग्राम पंचायत ढाणी बचन सिंह के नव निर्वाचित सरपंच के भाई की मौत हो गई। हादसे में उसके परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल भी हो गए। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सरपंच के भाई मोहनलाल की शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके सिर में गंभीर चोटें लगी थी। जिसके चलते सिरसा से उन्हें रोहतक रैफर कर दिया गया था।

बता दें कि ग्राम पंचायत ढाणी बचन सिंह के नव निर्वाचित सरपंच श्योचंद चालिया अपनी रिश्तेदारी में राजस्थान के गांव डबली में किसी की मृत्यु पर परिवार सहित शोक व्यक्त करने गए थे। वहां से गुरुवार शाम को वे परिवार सहित सूमो में सवार होकर वापस अपने गांव ढाणी लखजी लौट रहे थे। शहर के समीप ही ढाणी टहल सिंह उनकी सूमो ऐलनाबाद की ओर से जा रहे एक तेल टैंकर से टकरा गई। इसमें सूमो में सवार सरपंच श्योचंद चालिया सहित उनके परिवार के 6 लोग घायल हो गए।

घायलों में सरपंच श्योचंद चालिया, उनकी प|ी अंजूबाला, उनका बड़ा भाई मोहनलाल, मनोहरी देवी, कालूराम बाधोदेवी शामिल है।

खबरें और भी हैं...