पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा रामदेव का भंडारा और जागरण 16 को

बाबा रामदेव का भंडारा और जागरण 16 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद | धार्मिकसंस्था बाबा रामदेव भंडारा सेवा समिति की ओर से माघसुदी दसमी पर 16 फरवरी को तलवाड़ा रोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भंडारे जागरण का आयोजन किया गया जाएगा। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों पर साफ-सफाई कर सत्संग पंडाल को सजाया लिया गया है। समिति प्रवक्ता पवन चाचाण ने बताया कि माघसुदी दसमी के अवसर पर मंदिर परिसर में 16 फरवरी मंगलवार को भंडारा प्रारंभ होगा। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार रात्रि को मंदिर परिसर में जागरण होगा। जिसमें अमर चारण एंड पार्टी श्रीराम बालाजी परिवार की ओर से बाबा रामदेव का रातभर गुणगान किया जाएगा।

जागरण में ग्राम पंचायत बेहरवाला खुर्द के सरपंच विजय कुमार नूनीवाल पूजन करवाएंगे। समाजसेवी ताराचन्द माल्यार्पण करेंगे। समिति प्रधान जसवंत बैनीवाल भक्त राजेन्द्र पारीक स्वागत करेंगे।

खबरें और भी हैं...