- Hindi News
- भौतिक विज्ञान पर मॉडल में डबवाली की टीम रही प्रथम
भौतिक विज्ञान पर मॉडल में डबवाली की टीम रही प्रथम
राजकीयनेशनल कॉलेज में बुधवार को अंतरजिला विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यअतिथि सीडीएलयू के वीसी डॉ.आरएस शर्मा प्राचार्य डॉ सुमन गुलाब ने किया। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान पर मॉडल में राजकीय कॉलेज डबवाली की टीम प्रथम, फतेहाबाद के एमएम कॉलेज की टीम द्वितीय, सीएमके गर्ल्स कॉलेज की टीम तृतीय रहा। रसायन विभाग में राजकीय नेशनल कॉलेज की टीम प्रथम, फतेहाबाद के एमएम कॉलेज की टीम द्वितीय डबवाली का राजकीय कॉलेज तृतीय रहा। जीव विज्ञान में राजकीय नेशनल कॉलेज प्रथम, वनस्पति विज्ञान में राजकीय नेशनल कॉलेज प्रथम, कंप्यूटर विज्ञान में एमएम कॉलेज प्रथम, भूगोल में सी एमके कॉलेज प्रथम राजकीय नेशनल कॉलेज द्वितीय राजकीय कॉलेज ऐलनाबाद तृतीय रहा। मनोविज्ञान मेंराजकीय नेशनल कॉलेज राजकीय कॉलेज डबवाली द्वितीय रहा। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ टीएन चुघ जनता कॉलेज के प्राचार्य प्रो इंदरजीत धींगरा ने निभाई। मौके पर डॉ राजेश मेहता, डॉ रेखा शर्मा, डॉ दलजीत सिंह, प्रो. जीडी सिंगला, प्रो. महेंद्र प्रदीप, प्रो. विजय सिंह, प्रो. बलराज थिंड, प्रो. सुरेखा डॉ संदीप गोयल, प्रो. राम कुमार, प्रो. भूषण मोंगा मौजूद थे।