- Hindi News
- लूट के मामले में डेढ़ माह बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस
लूट के मामले में डेढ़ माह बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंची पुलिस
लुटेरे का स्कैच जारी करने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
भास्करन्यूज | ऐलनाबाद
नोहररोड पर स्थित आरके कॉटजिन एंड प्रेसिंग फैक्ट्री में 45 लाख रुपये की लूट के आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। घटना 25 दिसंबर को हुई मगर पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस केवल एक लुटेरे का स्कैच ही जारी कर पाई है।
इस मामले में पीड़ित पक्ष शीघ्र ही नवनियुक्त एस.पी. अश्विन शैणवी से मिलकर लुटेरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग करेगा।
इस मामले के जांच एसआईटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि हालांकि मामला काफी गंभीर है। पुलिस इन लुटेरों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन वास्तव में पुलिस के हाथ अभी तक लुटेरों तक नहीं पहुंच पाए हैं। लुटेरों की पकड़ के लिए वे राजस्थान पुलिस के लगातार संपर्क में है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस को लुटेरों का सुराग मिल जाएगा और उक्त वारदात में शामिल सभी लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इधर, कॉटजिन के संचालक गोबिंद ने बताया कि वे लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस से गुहार लगा रहे हैं। पुराने एस.पी. मितेश जैन ने घटनास्थल का दौरा कर उन्हें लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी वे मितेश जैन से लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए मिले थे। उन्हें बताया गया कि राजस्थान क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग पकड़े गए हैं, शायद उनमें से कोई लूट का आरोपी हो।
पुलिस द्वारा जारी किया गया स्कैच।