मस्तानगढ़ में कवि दरबार का आयाेजन
ऐलनाबाद | गांवमस्तानगढ़ में बुधवार को कवि दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने देश प्रेम को जगाकर समाज सुधार करने तथा कन्या भ्रूणहत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए अपनी एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश की। मास्टर अमरीक सिंह ने ‘एक दिन छड जांगे, लखविंद्र सिंह बाजवा ने ‘मेरा देश महान, जसविंद्र सिंह भिंडर ने ‘तेरा नाम प्यारा लगदा, पूर्ण सिंह निराला ने ‘आओ सारे रल के समाज सुधारिये हरभजन सिंह राजा ने ‘साइकिल ते सरसे जांदे सी जैसी रचनाएं पेश कर समां बांधा।