- Hindi News
- इस बार प्रदेश के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
इस बार प्रदेश के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
सरकारी भवन का प्रयोग किया तो होगी कार्रवाई
जिले में कितने हैं वोटर
अब तक घोषित प्रत्याशी
इन सीटों पर अभी घोषित होना बाकी
कांग्रेसने अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। भाजपा ने ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली पर अभी तक किसी उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया।
2014 विधानसभा चुनावों में जिले में कुल 853689 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें से पुरुष 454542 और महिलांए 399147 है। पहली बार 18 से 19 वर्ष के 28 हजार युवा मतदान में हिस्सा लेंगे।
विस.क्षेत्र पुरुष महिलांए कुल मतदाता
>कालांवाली 85586 74844 160430
डबवाली 96653 84857 181810
रानियां 86475 76547 163022
सिरसा 96551 85271 181822
ऐलनाबाद 88977 77628 166605
इनेलो सिरसा से मक्खन लाल सिंगला, रानियां से रामचंद्र धंजू, ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला को उम्मीदवार घोषित किया। हलोपा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष गोपाल कांडा सिरसा से, रानियां से गोबिंद कांडा, ऐलनाबाद से गुरजीत सिंह कौड़ा को प्रत्यकशी घोषित किया। भाजपा की ओर से सिरसा से सुनीता सेतिया, रानियां से जगदीश नेहरा को उतारा है।
केवी सिंह, रणजीत सिंह का राजनीतिक भविष्य तय करेगा यह चुनाव
पूर्वसीएम ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई और कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह इस चुनाव में जीत का स्वाद चखना चाहेंगे। यह चुनाव भी प्रतिष्ठा और राजनीतिक प्रतिष्ठा बना हुआ है। लेकिन अभी वे टिकट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सीएम के पूर्व ओएसडी डा. केवी सिंह की भी यहीं स्थिति है। वे अपने और अपने पुत्र के लिए टिकट की दौड़ में व्यस्त है।
सिरसा | डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अंशज सिंह ने कहा है कि जिला प्रशासन चुनाव संबंधी तैयारियों के प्रति पूरी तरह से सतर्क एवं सजग है। किसी भी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार या प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अपने या पार्टी के प्रचार के लिए सरकारी भवनों स्थानों का प्रयोग करता है। तो उसके खिलाफ हरियाणा प्रीवेंसन एंड डिफे स्मैंट एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस बारे सभी उम्मीदवार प्रतिनिधि जिला प्रशासन को पूरा सहयोग करे। उन्होंने ने बताया कि पार्टी प्रतिनिधियों को मतदाता सूची निशुल्क दी जा चुकी है। नामांकन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को फार्म नंबर 26 पूरे ध्यान से भरने की आवश्यकता है।
भास्कर न्यूज | सिरसा
चुनावअाचार संहिता