पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे से लगा है थोड़ा धक्का :गुरप्रीत

हादसे से लगा है थोड़ा धक्का :गुरप्रीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसे में घायल हुई पायलेट गुरप्रीत कौर की देखभाल करती उसकी मां कुलदीप कौर।

भास्कर न्यूज | ऐलनाबाद

आसमानमें जब पतंग को उड़ते हुए देखती तो मेरा मन भी आकाश में उड़ने को करता था। सोचा कि एक दिन मैं भी आकाश में यूं ही कुलांचे भरूंगी। ये कहना है महिला पायलट गुरप्रीत कौर सोखल का। कौर 3 सितंबर को कानपुर में ट्रेनिंग के दौरान विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

गांव अमृतसर खुर्द के किसान गुरचरण सिंह कुलदीप कौर की बेटी गुरप्रीत कौर ने विमान को आबादी रहित क्षेत्र से दूर लैंड करवा दिया जिससे जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस हादसे में स्वयं गुरप्रीत को गंभीर चोटें आई हैं जिसके चलते इन दिनों वह गांव अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रही है। गुरप्रीत कौर का कहना है कॅरिअर में थोड़ा जोखिम है मगर जीवन में कुछ लीक से हटकर करने का आनंद भी है। घर में स्वास्थ्य लाभ ले रही गुरप्रीत कौर ने बताया कि उसने अपनी ट्रेनिंग की सभी लिखित परीक्षाएं पास कर ली थी और मात्र एक माह बाद उसकी ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी। लेकिन कानपुर में उड़ान के दौरान हुए एक हादसे ने उसे गहरा धक्का दिया है।

एेसेहुआ हादसा

गुरप्रीतकौर ने कहा कि घटना के दिन दो बार उड़ान भरी। तीसरी बार उड़ान के दौरान कंट्रोल रूम से लैंडिंग की परमिशन भी ले ली थी कि तभी पक्षियों का एक झुंड आया। उसने सोचा कि दोबारा टर्न लेकर उसी जगह पर सुरक्षित लैंडिंग कर लूंगी लेकिन इसी दौरान विमान अनियंत्रित हो गया। विमान को कंट्रोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन वह लगातार नीचे गिरने लगा। उसे लगा कि अब मौत निश्चित है लेकिन उसने अपना हौसला नहीं खोया।