बाढ़ पीडि़तों के लिए धनराशि भेजी
ऐलनाबाद | सीआरडीएवी गर्ल्स बीएड कॉलेज की छात्र अध्यापिकाओं ने जम्मू-कश्मीर में बाढ़-पीडि़तों की सहायता स्वरूप धन राशि एकत्रित की। प्रबंधन समिति के चेयरमैन ईश कुमार मेहता के दिशा निर्देशों में आपदा के कठिन समय में बाढ़-पीडि़तों की मदद के लिए यह सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए कॉलेज मैनेजमेंट, शैक्षणिक गैर-शैक्षणिक स्टॉफ की तरफ से भी अनुदान राशि दी गई। छात्राओं ने जम्मू एंड कश्मीर फ्लड रिलीफ फंड के लिए एकत्रित की गई धन राशि का चैक कॉलेज के जनरल सैक्रेटरी तरुण मेहता को सौंपा।