पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

अध्यापक क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद| सीआरडीएवीगर्ल्स कॉलेज में संकल्प सहोदय संस्था ने अध्यापक क्षमता निर्माण कार्यशाला लगाई। ऐलनाबाद उपमंडल, रानियां संतनगर के सभी सीबीएसई स्कूलों ने भाग लिया। स्कूल संचालकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस संकल्प सहोदय का गठन सीबीएसई सहोदय के निर्देशानुसार किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सभी स्कूल अध्यापकों को ट्रेनिंग देकर उनकी क्षमता बढ़ाना उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करना था। इसमें सहोदय सतलुज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शेख मैमूर सुल्तान, सर्वपल्ली स्कूल संचालक सुलतान हरडू, सीआरडीएवी स्कूल के कमल मेहता ट्रेनर थे। शेख मैमूर सुलतान ने अध्यापकों को उनकी क्षमता बढ़ाने पर जोर दया। संकल्प सहोदय सचिव सुल्तान हरडू ने सीबीएसई के सीसीई पैटर्न की जानकारी दी।