- Hindi News
- इधर, युवक ने खुद को गोली मारी, खेत में मिली लाश
इधर, युवक ने खुद को गोली मारी, खेत में मिली लाश
शॉपिंग कर लौट रहे दो दोस्तों की हादसे में माैत
शहरके सिरसा रोड पर सोमवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव खेतों में मिला। मृतक की दाईं कनपटी पर गोली लगने का निशान है। युवक के पास से एक शराब की बोतल, एक देसी कट्टा 7 जिंदा कारतूस मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला समझ रही है। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान राजस्थान के मसीतांवाली हेड निवासी विनोद पुत्र बलराम के रूप में हुई है। मृतक के भाई के अनुसार विनोद ऐलनाबाद में किसी दोस्त की शादी में जाने की बात कहकर आया था। रात को परिजनों से मोबाइल पर उसकी बात भी हुई। शहर की सिरसा रोड पर स्थित खेतों में काम करने वाले किसानों ने सोमवार सुबह खेत में दीवार के सहारे एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने उसकी सूचना खेत मालिक पुलिस को दी।
पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. अजमेर सिंह ने शव की जांच पड़ताल कर उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक मतदाता पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, और कुछ कागजात मिले। जिसके आधार पर उसकी पहचान विनोद पुत्र बलराम निवासी मसीतांवाली हैड राजस्थान के रूप में हुई है। शव के पास ही सिरसा रोड पर पंजाब नंबर का एक मोटरसाइकिल भी मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का नजर आता है। फिर भी पुलिस मामले की गहन जांच करेगी। इसके लिए मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, उनके बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल भिजवाया है।
सिरसा। गांव खैरेकां के पास हुई दुर्घटना में मरे युवक का पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए अस्पताल में खड़े ग्रामीण परिजन।
हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे ग्रमाीण
वर्कशाप के सीनियर मैकेनिक दीवान ने बताया कि उसका गांव भी भंगू है। वह कार्य से सीधा घर पहुंच गया। रविवार को वेतन मिला था इसलिए दोनों युवकों ने पहले स्थानीय बाजार में शॉपिंग कर बाइक पर सवार होकर गांव की ओर लौट रहे थे। रविवार रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर उसके पास फोन आया कि ऐसी कोई दुर्घटना हुई है पहले मुझे समझ नहीं आया क्योंकि मेरे पास दोनों युवाओं का मोबाइल नंबर सेव नहीं था। मैं