- Hindi News
- 22 को कर्मचारी करेंगे डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन
22 को कर्मचारी करेंगे डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की जिला इकाई द्वारा स्थानीय बी एंड आर कार्यालय में तमाम ब्रांचों के प्रधान, सचिव एवं कोषाध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें डबवाली, कालांवाली, चौपटा, ऐलनाबाद सिरसा के अलावा जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान एवं प्रदेश महासचिव कृष्ण लाल गुर्जर ने की मंच संचालन जिला सचिव सरदार गुरदीप सिंह ने किया।
बैठक में यूनियन की केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर लिए गए निर्णय एवं आंदोलन बारे चर्चा की गई जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को एक-एक करके वापस लेने के निर्णय के विरुद्ध आंदोलन करने बारे जिले की सभी शाखाओं में आम सभा करने बारे फैसला लिया गया। इस फैसले के तहत 13 दिसंबर को जनस्वास्थ्य शाखा कालांवाली, 14 दिसंबर को जनस्वास्थ्य शाखा चौपटा, 15 दिसंबर को बीएंडआर शाखा ऐलनाबाद जनस्वास्थ्य शाखा ऐलनाबाद, 16 दिसंबर को बीएंडआर शाखा सिविल सिरसा जनस्वास्थ्य शाखा सिरसा, 17 दिसम्बर को बी. एंड आर. सिविल शाखा डबवाली दोपहर बाद जनस्वास्थ्य शाखा डबवाली, 18 दिसंबर को सीवरमैन जनस्वास्थ्य शाखा सिरसा की आम सभाओं का आयोजन करके कर्मचारियों को सरकार द्वारा सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से 58 वर्ष करने के विरोध में लामबंद किया जाएगा।
इसी कड़ी में 22 दिसम्बर को जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांग-पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रोष प्रदर्शन 22 दिसम्बर से आरंभ होकर 27 दिसम्बर तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित किए जाएंगे।