नृत्य में जगमलेरां का संदीप रहा अव्वल
शहरके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चल रहे शिविर का सोमवार को समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम का संयोजन विशेष अध्यापक संतलाल बिरट ने किया। जबकि अध्यक्षता प्राचार्य ओमप्रकाश जसानियां ने की। समापन समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने गायन, नृत्य, भाषण नाटक द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला जगमलेरां के संदीप कुमार तथा गायन में राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमृतसर कलां के करण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र देवराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरचंद का बास के बच्चों ने नाटक में प्रथम स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य ओमप्रकाश जसानियां ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज का मुख्य अंग मानते हुए इन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रभावी मंच संचालन गणित अध्यापक लियाकत अली ने किया। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, शिव कुमार, हरप्रीत सिंह, पंकज कुमार, भभूती प्रसाद, राधाकृष्ण पटीर, हरजिंद्र कौर सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीय स्कूल में विशेष छात्र को सम्मानित करते संतलाल बिरट।