पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीम शिक्षा दीक्षा करवाएगी 11 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

टीम शिक्षा-दीक्षा करवाएगी 11 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग से संबंधित अधिकारियों एवं अध्यापकों के स्वप्रेरित समूह वाली टीम शिक्षा-दीक्षा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार कार्यरत है।

यह टीम खंड ऐलनाबाद के क्लस्टर रत्ताखेड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की क्लस्टर स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाएगी। यह प्रतियोगिता आगामी 11 दिसंबर को राजकीय उच्च विद्यालय रत्ताखेड़ा में होगी जिसमें विभिन्न 13 स्कूलों की टीमें भाग लेगी। टीम के वरिष्ठ सदस्य जयप्रकाश बब्बर ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्राथमिक एवं माध्यमिक दो समूहों में होगी। इसमें बच्चों से उनके पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भाग लेने वाले विजेता विद्यार्थियों को टीम शिक्षा-दीक्षा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।